Press Releases


प्रेस विज्ञप्ति : श्रद्धेय श्री अशोक सिंघल जी की जन्म शताब्दी का लोगो जारी सांस्कृतिक जागरण, हिंदू स्वाभिमान और राष्ट्रनिष्ठ समर्पण का प्रतीक है लोगो: बजरंग बागड़ा


नई दिल्ली, 16 सितंबर, 2026। श्रद्धेय श्री अशोक सिंघल जी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर उनके जीवन, कार्यों और सांस्कृतिक योगदान को स्मरण करने के लिए विशेष लोगो तैयार किया गया है। इसे जारी करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महा-मंत्री श्री बजरंग लाल बागड़ा ने कहा यह लोगो उनके आध्यात्मिक संस्कारों, हिंदू समाज के गौरव-जागरण तथा भारतीय संस्कृति के प्रति आजीवन समर्पण को अभिव्यक्त करता है।

उन्होंने कहा कि लोगो में अंकित “श्रद्धेय अशोक सिंघल” नाम श्रद्धा और सम्मान का भाव प्रकट करता है, जबकि “जन्म शताब्दी वर्ष 1926–2015” उनके जीवन-काल को रेखांकित करता है। 27 सितंबर 2026 को उनके जन्म के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जारी यह लोगो उनके विचारों, संकल्पों और कार्यों को नई पीढ़ी तक पहुँचा…


प्रेस वक्तव्य: संविधान से ऊपर शरीयत थोपने की देश विरोधी मानसिकता से बाज आएं कट्टरपंथी उलेमा: विजय शंकर तिवारी


नई दिल्ली, 1 सितंबर 2026।
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा घोषित “संविधान एवं शरीयत संरक्षण आंदोलन” पर विश्व हिंदू परिषद ने अपना कड़ा विरोध जताया है। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सह मंत्री श्री विजय शंकर तिवारी ने आज कहा कि भारत एक संविधानबद्ध राष्ट्र है। यहाँ संविधान सर्वोच्च है, शरीयत नहीं। जो संगठन संविधान की दुहाई देते हुए शरीयत को उसके समानांतर खड़ा करते हैं, वे देश की एकता के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। श्री तिवारी ने मुस्लिम समाज से सीधे कहा कि भारत के मुसलमान भारतीय नागरिक हैं। उन्हें संविधान द्वारा प्रदत्त सभी अधिकार प्राप्त हैं। परंतु नागरिकता के साथ कर्तव्य भी जुड़े हैं। देश के कानून को स्वीकार करना, राष्ट्र प्रतीकों का सम्मान करना और समान नागरिक संहिता की भावना को समझना भी उसी नागरिकता …


नेपाल त्रासदी पर विश्व हिन्दू परिषद की संवेदना और सहायता की घोषणा


विश्व हिन्दू परिषद तिब्बत- नेपाल सीमा पर आई प्राकृतिक आपदा के फलस्वरूप रसुआ की भोटेकोशी नदी में भीषण जलप्रवाह से हुई जन-धन की भारी हानि पर गहरी संवेदना व्यक्त करती है। परिषद और संपूर्ण हिंदू समाज इस विपदा की घड़ी में नेपाली समाज, पीड़ित परिवारों और प्रभावित जनसमुदाय के साथ खड़ा है। कैलाश मानसरोवर की तीर्थयात्रा पर गये यात्रियों के जीवन पर मंडराये संकट पर परिषद चिंता और गहरा दुख व्यक्त करती है। परिषद ने निश्चय किया है कि भारत सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न प्रकार की सहायता के अतिरिक्त भारतीय समाज की ओर से भी राहत सामग्री और सहायता राशि संग्रह करेगी और प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ितों को उपलब्ध करायेगी।
 


प्रेस वक्तव्य: संभल हिंसा की रिपोर्ट ने किया देशद्रोहियों का पर्दाफाश; विहिप ने की कठोर कार्रवाई की मांग


नई दिल्ली। अगस्त 6, 2026। विश्व हिंदू परिषद ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत संभल हिंसा संबंधी न्यायिक आयोग की रिपोर्ट का स्वागत करते हुए इसे सत्य की विजय कहा है। विहिप के केंद्रीय संयुक्त महा मंत्री डॉ सुरेन्द्र जैन ने आज कहा कि यह रिपोर्ट उन देशद्रोही शक्तियों के चेहरे से नकाब उतारती है जो भारत की एकता, अखंडता और संवैधानिक व्यवस्था को नष्ट करने पर तुली हुई हैं। उन्होंने कहा कि आयोग ने स्पष्ट रूप से स्थापित किया है कि शाही जामा मस्जिद के न्यायालय- आदेशित सर्वेक्षण को रोकने के लिए हुई हिंसा कोई आकस्मिक घटना नहीं, बल्कि सुव्यवस्थित, पूर्व-नियोजित षड्यंत्र थी। समाजवादी पार्टी के सांसद जिया-उर-रहमान बर्क, स्थानीय विधायक इकबाल महमूद के पुत्र सुहेल इकबाल, जामा मस्जिद इंतेजामिया कमेटी के सदस्यों सहित इनके सहयोगियो…


विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मार्ग दर्शक मण्डल की हरिद्वार बैठक में आए विषयों पर दण्डी स्वामी पूज्य स्वामी जितेंद्रानन्द सरस्वती तथा विहिप अध्यक्ष श्री आलोक कुमार का संयुक्त प्रेस वक्तव्य:




परिवार कानूनों की समीक्षा, मंदिर प्रबंधन में पारदर्शिता, गौ रक्षा, गौ संवर्धन, नशा मुक्ति, तथा हिन्दू समाज की एकता के संकल्प के साथ पूर्ण हुई विहिप के केन्द्रीय मार्ग दर्शक मण्डल की द्वि-दिवसीय बैठक

प्रेस वक्तव्य: गाजियाबाद जैसी जघन्य घटनाओं पर पूर्ण विराम के साथ जिहादी मनोवृति पर भी बुलडोजर जरूरी: आलोक कुमार


Image

 

राज समंद, (राजस्थान), 02 जून 2026। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री आलोक कुमार ने ग़ाज़ियाबाद में नाबालिग हिंदू युवक सूर्य चौहान की ईद पर कुर्बानी के नाम पर की गई निर्मम हत्या सहित हाल के वर्षों में हिंदू समाज को लक्षित कर हुई अनेक हिंसक घटनाओं पर गहरी चिंता और रोष व्यक्त करते हुए कहा है कि गाजियाबाद, दिल्ली और उदयपुर जैसी घटनाएँ किसी सामान्य आपराधिक प्रवृत्ति का परिणाम नहीं हैं, बल्कि ऐसी जिहादी कट्टरपंथी मानसिकता की अभिव्यक्ति हैं जो हिंदुओं के प्रति घृणा और हिंसक मनोवृति को दर्शाती हैं। इस मनोवृत्ति के विरुद्ध शासन, सरकारों व समाज के जिम्मेदार …


सूर्या चौहान हत्याकांड की विश्व हिंदू परिषद द्वारा घोर निंदा, सभी दोषियों पर त्वरित व कठोर कार्रवाई की मांग


प्रेस विज्ञप्ति:

 

गाजियाबाद। मई 31, 2026। विश्व हिंदू परिषद द्वारा, गाजियाबाद के खोड़ा में , ईद के दिन एक हिंदू युवक सूर्या चौहान की निर्मम हत्या की घटना की घोर निंदा करता है। विश्व हिन्दू परिषद शासन एवं प्रशासन से मांग करती है कि जिस प्रकार त्वरित जांच कर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उसी प्रकार इस जघन्य अपराध में संलिप्त शेष सभी दोषियों की भी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा उन्हें कठोरतम दंड दिलाया जाए।

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री श्री बजरंग बागड़ा आज खोड़ा स्थित मृतक सूर्य के निवास पर पहुंचे और परिवारजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने सूर्य की माता, बहन एवं अन्य परिजनों को इस कठिन समय में सांत्वना दी तथा विश्वा…


1 2 3 4 5 ... Next