Press Releases
नेपाल त्रासदी पर विश्व हिन्दू परिषद की संवेदना और सहायता की घोषणा
विश्व हिन्दू परिषद तिब्बत- नेपाल सीमा पर आई प्राकृतिक आपदा के फलस्वरूप रसुआ की भोटेकोशी नदी में भीषण जलप्रवाह से हुई जन-धन की भारी हानि पर गहरी संवेदना व्यक्त करती है। परिषद और संपूर्ण हिंदू समाज इस विपदा की घड़ी में नेपाली समाज, पीड़ित परिवारों और प्रभावित जनसमुदाय के साथ खड़ा है। कैलाश मानसरोवर की तीर्थयात्रा पर गये यात्रियों के जीवन पर मंडराये संकट पर परिषद चिंता और गहरा दुख व्यक्त करती है। परिषद ने निश्चय किया है कि भारत सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न प्रकार की सहायता के अतिरिक्त भारतीय समाज की ओर से भी राहत सामग्री और सहायता राशि संग्रह करेगी और प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ितों को उपलब्ध करायेगी।
प्रेस वक्तव्य: संभल हिंसा की रिपोर्ट ने किया देशद्रोहियों का पर्दाफाश; विहिप ने की कठोर कार्रवाई की मांग
नई दिल्ली। अगस्त 6, 2026। विश्व हिंदू परिषद ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत संभल हिंसा संबंधी न्यायिक आयोग की रिपोर्ट का स्वागत करते हुए इसे सत्य की विजय कहा है। विहिप के केंद्रीय संयुक्त महा मंत्री डॉ सुरेन्द्र जैन ने आज कहा कि यह रिपोर्ट उन देशद्रोही शक्तियों के चेहरे से नकाब उतारती है जो भारत की एकता, अखंडता और संवैधानिक व्यवस्था को नष्ट करने पर तुली हुई हैं। उन्होंने कहा कि आयोग ने स्पष्ट रूप से स्थापित किया है कि शाही जामा मस्जिद के न्यायालय- आदेशित सर्वेक्षण को रोकने के लिए हुई हिंसा कोई आकस्मिक घटना नहीं, बल्कि सुव्यवस्थित, पूर्व-नियोजित षड्यंत्र थी। समाजवादी पार्टी के सांसद जिया-उर-रहमान बर्क, स्थानीय विधायक इकबाल महमूद के पुत्र सुहेल इकबाल, जामा मस्जिद इंतेजामिया कमेटी के सदस्यों सहित इनके सहयोगियो…
विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मार्ग दर्शक मण्डल की हरिद्वार बैठक में आए विषयों पर दण्डी स्वामी पूज्य स्वामी जितेंद्रानन्द सरस्वती तथा विहिप अध्यक्ष श्री आलोक कुमार का संयुक्त प्रेस वक्तव्य:
परिवार कानूनों की समीक्षा, मंदिर प्रबंधन में पारदर्शिता, गौ रक्षा, गौ संवर्धन, नशा मुक्ति, तथा हिन्दू समाज की एकता के संकल्प के साथ पूर्ण हुई विहिप के केन्द्रीय मार्ग दर्शक मण्डल की द्वि-दिवसीय बैठक
प्रेस वक्तव्य: गाजियाबाद जैसी जघन्य घटनाओं पर पूर्ण विराम के साथ जिहादी मनोवृति पर भी बुलडोजर जरूरी: आलोक कुमार
राज समंद, (राजस्थान), 02 जून 2026। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री आलोक कुमार ने ग़ाज़ियाबाद में नाबालिग हिंदू युवक सूर्य चौहान की ईद पर कुर्बानी के नाम पर की गई निर्मम हत्या सहित हाल के वर्षों में हिंदू समाज को लक्षित कर हुई अनेक हिंसक घटनाओं पर गहरी चिंता और रोष व्यक्त करते हुए कहा है कि गाजियाबाद, दिल्ली और उदयपुर जैसी घटनाएँ किसी सामान्य आपराधिक प्रवृत्ति का परिणाम नहीं हैं, बल्कि ऐसी जिहादी कट्टरपंथी मानसिकता की अभिव्यक्ति हैं जो हिंदुओं के प्रति घृणा और हिंसक मनोवृति को दर्शाती हैं। इस मनोवृत्ति के विरुद्ध शासन, सरकारों व समाज के जिम्मेदार …
सूर्या चौहान हत्याकांड की विश्व हिंदू परिषद द्वारा घोर निंदा, सभी दोषियों पर त्वरित व कठोर कार्रवाई की मांग
प्रेस विज्ञप्ति:
गाजियाबाद। मई 31, 2026। विश्व हिंदू परिषद द्वारा, गाजियाबाद के खोड़ा में , ईद के दिन एक हिंदू युवक सूर्या चौहान की निर्मम हत्या की घटना की घोर निंदा करता है। विश्व हिन्दू परिषद शासन एवं प्रशासन से मांग करती है कि जिस प्रकार त्वरित जांच कर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उसी प्रकार इस जघन्य अपराध में संलिप्त शेष सभी दोषियों की भी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा उन्हें कठोरतम दंड दिलाया जाए।
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री श्री बजरंग बागड़ा आज खोड़ा स्थित मृतक सूर्य के निवास पर पहुंचे और परिवारजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने सूर्य की माता, बहन एवं अन्य परिजनों को इस कठिन समय में सांत्वना दी तथा विश्वा…
प्रेस वक्तव्य: गौहत्या व सनातन प्रतीकों का अपमान असहनीय; गौ रक्षार्थ किसी भी सीमा तक जाने को तैयार है हिंदू समाज : डॉ. सुरेन्द्र जैन
नई दिल्ली, 27 मई 2026। बकरीद के अवसर पर मुस्लिम समाज के एक वर्ग द्वारा गौहत्या की जिद पर अड़े रहने और इसके पक्ष में कुतर्क गढ़ने पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेन्द्र जैन ने आज तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण हिंदू समाज गाय को माता मानकर पूजता है। इसके बावजूद इस तरह की जिद पकड़े रहना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। अपने कुकर्मों पर पर्दा डालने के लिए रोज नए तर्क गढ़कर हिंदू समाज की भावनाओं को आहत किया जा रहा है।
सनातन और राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान पर उठाए सवाल:
हाल ही में गौ माता को 'राष्ट्रीय पशु' घोषित करने की मांग वाले नए कुतर्क पर कड़ी आपत्ति जताते हुए विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री ने कहा कि गौ माता को मा…
प्रेस वक्तव्य: गौ हत्या असंवैधानिक व अक्षम्य अपराध; हिंदू समाज इसे बर्दास्त नहीं करेगा: डॉ सुरेंद्र जैन
नई दिल्ली। मई 23, 2026। विश्व हिंदू परिषद ने कोलकाता उच्च न्यायालय के उस निर्णय का स्वागत किया है जिसमें बकरीद के अवसर पर गौहत्या पर लगाए गए प्रतिबंधों को उचित ठहराते हुए कहा गया है कि गाय काटना मुस्लिम समाज का धार्मिक अधिकार नहीं है। विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने कहा है कि कोलकाता उच्च न्यायालय ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इस संबंध में दिए गए एक निर्णय का संदर्भ भी दिया है जिसमें गौहत्या पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकारों द्वारा बनाए गए अधिनियमों को उचित ठहराया था। अब यह स्पष्ट हो गया है कि भारत में गौहत्या करना कानूनी अपराध है और हिंदू समाज इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि भारत के अधिकांश राज्यों में गौ हत्या निषेध का कानून पहले से है। शेष राज्य सरकारों को भी न्…
1 2 3 4 5 ... Next
