विश्व हिंदू परिषद सामाजिक समरसता अभियान ; नागपूर महानगर में हर्शोल्लास के साथ मनाई गई महर्षी वाल्मिकी जयंती।

Oct. 20, 2021

image not found

विश्व हिंदू परिषद सामाजिक समरसता अभियान ; नागपूर महानगर में हर्शोल्लास के साथ मनाई गई महर्षी वाल्मिकी जयंती। नागपूर : विश्व हिंदू परिषद, सामाजिक समरसता अभियान के और सें महर्षी वाल्मिकी जयंती के अवसर पर केंद्रीय संगठन महामंत्री श्री विनायकराव देशपांडे जी द्वारा महर्षी वाल्मिकी जी के प्रतिमा को माल्यार्पण किया तथा उपस्थित जन समूह को संबोधित किया , उन्होने अपने संबोधन में महर्षी वाल्मिकिजी के जीवनी पर कहा की वे विश्व के आद्य कवि है. महर्षी वाल्मिकी प्रजापती प्रचेता के दसवे पुत्र थे वे दिव्य अस्त्रो के ज्ञाता थे, और उन्होने श्रीराम के पुत्र लव - कुश को महान योद्धा तथा वेद- वेदांग के साथ उन्हें गान - विद्या - विशारद भी बनाया. ऐसे महर्षी वाल्मिकी एक जाति के नहीं वे तो सम्पूर्ण हिंदू समाज के श्रद्धा के केंद्र है। विहिंप हिंदू समाज को संगठित करने का काम करती है ,सभी प्रकार के जातिगत भेदभाव, उच्च - निचता , अस्पृश्यता मिटाने के लिये प्रयत्न करती है भारत में पहले केवल चार वर्ण थे और कोई भेदभाव नही था. अस्पृश्यता की क्लेशदायी प्रथा इस्लाम के आक्रमण के बाद बढ गयी है. एक हजार वर्ष पूर्व के किसी भी संस्कृत ग्रंथ मे या शब्दकोश में मेहतर, भंगी शब्द मिलता ही नही, मुस्लीम अक्रांताओं ने पराभूत हिंदूओं को पकडकर कहा या तो इस्लाम स्वीकार करो या हमारे घर का मैला उठाओ, कुछ ने मैला उठाने का कार्य स्वीकार किया परंतु अपना धर्म नहीं बदला, उनके स्वाभिमान भंग हुआ इसलिये उन्हें भंगी, मेहतर और अभी वाल्मिकी कहते है। वाल्मिकी समाज के गोत्र राठोड ,चौहान , परमार , सोलंकी आदि है . यहि गोत्र राजपूत क्षत्रीयो के है. सन २००४ में नागपूर के वाल्मिकी समाज के प्रमुख बंधू मा.अशोकजी सिंहल को ये तथ्यो सहित मिलने के लिये आये थे , ऐसे कहा इस अवसर पर समाज बंधूओं को महर्षी वाल्मिकी रचित रामायण ग्रंथ का वितरण किया गया, कार्यक्रम मे संत श्री. भगीरथ महाराज, भारतीय सुदर्शन समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप हाथीबेडे, विहिंप के विदर्भ प्रांत सहमंत्री प्रशांत तीतरे, सामजिक समरसता अभियान के विदर्भ प्रांत संयोजक संजय चौधरी बजरंग दल नागपूर महानगर सह संयोजक ऋषभ अर्खेल, वाल्मिकी फौन्डेशन के अध्यक्ष सतीश डागौर, विहिंप विदर्भ प्रांत कार्यालय मंत्री मनोज पाटील,सामाजिक समरसता अभियान के नागपूर महानगर संयोजक सुरेश पाठक, जिला मंत्री रंगलाल प्रजापती, सदाशिव कोटियन इत्यादि पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा समाज के बंधु बडी संख्या मे उपस्थित थे। निरंजन रिसालदार प्रचार-प्रसार प्रमुख विहिंप,विदर्भ प्रांत